कानपुर। कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज में गर्भ संस्कार एवं विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को योग, ध्यान और श्वास संबंधी अभ्यास कराए गए। महिलाओं को संतुलित आहार, सकारात्मक सोच और नियमित प्रसवपूर्व जांच के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अम्ब्रीश कुमार गुप्ता और स्त्री रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. श्रुति गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संदेश रहा—स्वस्थ मां, स्वस्थ शिशु।
कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं को कराया योगाभ्यास