गढ़वाल समाज के हाईस्कूल तथा इण्टरमीडियट परीक्षा वर्ष 2025 में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

लखनऊ। गढ़वाली आपसी भाईचारा समिति (पंजी०) के तत्वाधान में शनिवार को सिद्धार्थ पैलेस, नीलमथा लखनऊ में गढ़वाल समाज के हाईस्कूल तथा इण्टरमीडियट परीक्षा वर्ष 2025 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह एवं ज्येष्ठ माह के चौथे शनिवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का माल्यापर्ण किया एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ० मधु गैरोला एवं विशिष्ट अतिथि श्री वाई० पी० भदोला द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मेधावी छात्र सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में भारत एवं उत्तराखड़ के उन विभूतियों के बारे में बताया जो अपने परिश्रम एवं ज्ञान के बल पर आज देश के उच्चपदों पर हैं और हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रो हैं। उन्होने छात्रों को हाईस्कूल तथा इण्टरमीडियट परीक्षा में श्रेष्ट प्रदशर्न साधुवाद दिया व कहा कि इसी तरह से माता-पिता, समाज व देश का नाम रोशन करते रहें साथ ही आयोजकों को भी इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें समृद्धि ढौंड़ियाल, सृजल बिष्ट, प्रज्ञान सिंह, ईशा किमोठी, देवाश नेगी, सृष्टि सिंह रावत, प्रियंका नेगी, आशीष नेगी, अक्षित नेगी, स्वस्ति कंडारी, अदिति सिंह, सौरभ सिंह, अदिति सिंह, वरदान शर्मा व प्रियांशी डिमरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में समिति अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी जी ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि व समारोह में आए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के साथ गढ़वाली आपसी भाईचारा समिति द्वारा ज्येष्ठ माह के चौथे शनिवार को विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया। ज्येष्ठ माह के भंडारे में बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना की गयी तथा इसके उपरान्त समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *