लोकसभा चुनाव दमदार तरीके से लड़ेगी बसपा

बागेश्वर। बहुजन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव दमदार तरीसे लड़ा जाएगा। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से लोग तंग हैं। बहन मायावती के दिशा-निर्देश पर पूरे भारत वर्ष में लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। वह गढ़वाल के बाद कुमाऊं के दौरे पर हैं। रविवार को नरेंद्रा पैलेस पर पत्रकारों से बातचीत में बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर बसपा प्रहार करेगी। लोगों के बीच जाकर उन्हें भी बताया जा रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। बसपा की बात को आगे बढ़ाने के लिए वह कुमाऊं में हैं। बहन मायावती के आदेश पर उनकी बात लोगों तक पहुंचाई जा रही है। बसपा चुनाव को चुनौती के रूप में नहीं मानती है। संगठन को उत्तराखंड में पहले से मजबूत बनाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष बीआर धौनी ने कहा कि संगठन को मजबूत किया जा रहा है। पार्टी से अधिकाधिक लोगों को जोड़ा जा रहा है। बसपा ही गरीब, असहाय और जरूरमंदों की पार्टी है। लोकसभा चुनाव के लिए कुमाऊं के चारों जिलों में विचार विमर्श को निकले हैं। पार्टी लोकसभा चुनाव दमदार तरीके से लड़ेगी। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *