महिला आरक्षण बिल पेश करने पर जश्न मनाया

ऋषिकेश। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने से ऋषिकेश और आसपास की महिलाओं में खुशी का माहौल है। इसको लेकर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया है। इससे महिलाओं के अधिकारों को बढ़ाया गया है।

बुधवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शाह ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। यह महिला सशक्तिकरण को बल देगा और महिलाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के हितों के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी जताई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, माधवी गुप्ता, निर्मल उनियाल, आशा सेमवाल, रोमा सहगल, मंजू नेगी, सुमन लता, रीता नेगी, रेनू चौधरी, रीना चौहान, रेखा बिंजोला, भावना किशोर गौड़, निवेदिता सरकार, गुड्डी कलूड़ा, सुशीला बिष्ट, सुधा बिष्ट, रीता गुप्ता, हिमानी कौशिक, मोनिका गर्ग, सीमा रानी, नितिन सक्सेना, दिनेश सती, संजय शास्त्री, मनोज ध्यानी, शम्भू पासवान, पार्षद राजेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य कर रही सरकार: नगीना
डोईवाला। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन बिल के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने जा रही है। यह सराहनीय कदम है। भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, समर्थ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, फ्री सिलाई मशीन, पोषण योजना आदि अनेकों योजनाएं चलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

मौके पर आरती नेगी, सुनीता बलोदी, किरण बिष्ट, कौशांबी बहुगुणा, आरती अहलूवालिया, आशा गुसाई, नीलम जिंदल, पूजा भारती, रक्षा, सरला कर्णवाल, शोभा रावत, पूजा राजपूत, शीतल, तरुणा पंत, पूजा शर्मा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *