केन्द्र सरकार ने पूर्व सैनिकों की पेंशन के साथ छल कियाः कै. रावत

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कै. बलवीर सिंह रावत, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने सयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सैनिकों का मान सम्मान किया है और उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को कभी भी अपने राजनैतिक लाभ के लिए भुनाया नहीं। इस अवसर पर कै. बलवीर सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने पूर्व सैनिकों के पेंशन के साथ छल किया गया है और उनके परिवारों को आर्थिक हानि पहुॅचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एक पेंशन की मांग लम्बे समय से चली आ रही है परन्तु केन्द्र सरकार के कानों में जॅू तक नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में यूपीए की केन्द्र सरकार सत्तासीन होने पर पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी की मांग सरकार के  सामने रखी गई तब डॉ. मनमोहन सिंह सरकार ने सैनिकों के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए ओआरओपी के मसले को सुनियोजित तरीके से सुलझा लिया था।

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सरकार ने पहली किस्त केे रूप में 2300 सौ करोड़ धनराशि स्वीकृत की थी तथा दूसरे कार्यकल में डॉ. मनमोहन सरकार ने 2200 करोड स्वीकृत किये थे। परन्तु 2014 में देश की आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत करते हुए आंखरी बजट सत्र में राहुल गांधी की पहल पर 500 करोड की स्वीकृति की गई। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की सैनिकों के प्रति लगाव था और वह लगातार सैनिकों को प्रोत्साहित करते रहते थे। उन्हांेने कहा कि यूपीए सरकार ने सैनिकों के समस्याओं के समाधान हेतु एक समिति को गठन किया था। जिसका अध्यक्ष भगत सिंह कोश्यारी को बनाया गया था। परन्तु दुर्गाभाग्य से उनकी सिफारिस को अनदेखा किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सैनिकों के हक में डांका डालने का काम किया है। जिसे बर्दास्त नही किया जायेगा।

      उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने अग्निवीर जैसी योजना देकर देश के नौजवानों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं का भला नही होना वाला है। उन्होंने ाप्रदेश के पूर्व सैनिकों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने पूर्व सैनिकों के साथ जो अन्याय किया है अब उसका बदला लेने का मौका आ गयाा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक लोकसभावार प्रेस वार्ता करेंगी। ताकि भाजपा का झूठ जनता के सामने आ सके।

        उन्होंने कहा कि हाल ही में 50 लाख से अधिक युवाओं ने फौज में भर्ती के लिए आवेदन किया था उसमें से तकरिवन 1 लाख 50 हजार युवाओं का चयन हुआ किन्तु उन्हें अभीतक सेना में सम्मिलित नही किया गया है। जिसके कारण नौजवानों में काफी आक्रोश है। इस अवसर पर कै. बलवीर सिंह, कर्नल मोहन सिंह रावत, कर्नल आर0आर0 नेगी, गोपाल सिह गडिया, खुशाल सिंह राणा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, शिवा वर्मा, सिद्वार्थ वर्मा, नवीन रमोला, सुधांशु अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *