रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की की मंगलौर विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, युवा और किसान मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास कार्यों और वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और किसानों की बड़ी संख्या में मौजूदगी प्रदेश में विकास के प्रति लोगों की उम्मीदों को दर्शाती है। सरकार का संकल्प उत्तराखंड के हर क्षेत्र को विकास की राह पर आगे बढ़ाना है। वहीं, वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। पार्किंग, बिजली, पानी, परिवहन और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री धामी ने मंगलौर में आशीर्वाद रैली को किया संबोधित