लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद,चुनाव की तारीखों का हुआ एलान ,सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव


दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वही चार जून को मतगणना होगी। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरा चरण – 26अप्रैल, तीसरा चरण – 7 मई,चौथा चरण -13 मई ,पाँचवा चरण- 20 मई, छठा चरण -25 मई और सातवां चरण – 1 जून 2024 को होगा। इसके साथ में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वही लोकसभा चुनाव 2024 में 55 लाख EVM का इस्तेमाल होगा। देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिलाएं हैं । इस बार 1.82 करोड़ युवा मतदाता पहली बार लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेंगे। 82 लाख 85 वर्ष के ऊपर से हैं तो इसमें 2 लाख 18 हजार 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं। इस बार 48 हजार ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि महिला मतदाताओं की संख्या में इस बार इजाफा हुआ है। देश के 12 राज्यों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 1.82 करोड़ युवा मतदाताओं में से 85 लाख लड़कियां हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि महिला मतदाताओं की संख्या में इस बार इजाफा हुआ है।देश के 12 राज्यों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 1.82 करोड़ युवा मतदाताओं में से 85 लाख लड़कियां हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव का पर्व, देश का गर्व बताते हुए कहा कि मतदाताओं का खास ख्याल रखा जाएगा। हर बूथ पर पीने का पानी होगा, महिला-पुरुष शौचालय समेत दिव्यांग मतादाओं के लिए तमाम सुविधाए होंगी।


सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वही चार जून को मतगणना होगी। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरा चरण – 26अप्रैल, तीसरा चरण – 7 मई,चौथा चरण -13 मई ,पाँचवा चरण- 20 मई, छठा चरण -25 मई और सातवां चरण – 1 जून 2024 को होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वही लोकसभा चुनाव 2024 में 55 लाख EVM का इस्तेमाल होगा। देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिलाएं हैं । इस बार 1.82 करोड़ युवा मतदाता पहली बार लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेंगे। 82 लाख 85 वर्ष के ऊपर से हैं तो इसमें 2 लाख 18 हजार 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं। इस बार 48 हजार ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि महिला मतदाताओं की संख्या में इस बार इजाफा हुआ है। देश के 12 राज्यों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 1.82 करोड़ युवा मतदाताओं में से 85 लाख लड़कियां हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि महिला मतदाताओं की संख्या में इस बार इजाफा हुआ है।देश के 12 राज्यों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 1.82 करोड़ युवा मतदाताओं में से 85 लाख लड़कियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *