कांग्रेसियों ने आंदोलन के लिए किसानों से किया संपर्क

रुद्रपुर। किसानों की धान तौल में लूट का आरोप लगाते हुए सोमवार को मंडी समिति में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन आहूत किया गया है। इसके लिए कांग्रेसियों ने रविवार को किसानों से संपर्क किया। धरना-प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत विधायक भी पहुंचेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह ने आरोप लगाया कि 70 प्रतिशत से अधिक धान बाजार में बिक चुका है। सरकारी कांटों में औसत 50 कुंतल भी धान नहीं तुल रहा है। दो दिनों में कच्चे आढ़तियों की तौल भी औपचारिक रही। मंडी के पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की दिक्कतों को लेकर संघर्ष करने के लिए सोमवार को सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि बिचौलियों का धान पोर्टल में चढ़ाने की तैयारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को आंदोलन में भागीदारी के लिए किसानों से सम्पर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *