खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

बागेश्वर। दो-दो पानी की योजनाओं के बाद भी गरुड़ क्षेत्र के लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। शुक्रवार को उपभोक्ताओं का सब्र का बांध टूट गया। नाराज लोगों ने खाली वर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि हर घर नल, हर घर जल योजना का भी उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होन पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। गरुड़ क्षेत्र में गोमती और गरुड़ गंगा नदी बहती है गोमती नदी से गरुड़ बृहद पेयजल योजना बनी है।

दूसरी तरफ गरुड़ गंगा से देवनाई गरुड़ पेयजल योजना का निर्माण हुआ है, दो योजनाओ के बाद भी लोगों के नल सूखे हुए हैं। जिससे लोग काफी परेशान हैं, मोदी सरकार की हर घर नल हर घर जल योजना से लोगों को काफी उम्मीद थी। गरुड़ बृहद पेयजल योजना बन रही थी तब लोगों को लगा की अब सबसे बड़ी समस्या पानी की दूर हो जाएगी, करोड़ो रुपये खर्च कर योजना बनाई गई। पाइप लाइन बिछाए और लोगों को खुब पानी आएगा कह कर सपने दिखाए गए, लेकिन योजना के डेढ़ साल होने के बाद भी लोगों के नलों में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीण जल संस्थान और जल निगम के प्रति काफी नाराज हैं।

पानी नहीं आने के कारण लोगों ने शुक्रवार को अपने मकान के आगे खाली बर्तन रख विरोध जताया। विभाग को चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की समस्या को नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा साथ ही तहसील परिसर में प्रदर्शन होगा।

चेतावनी देने वालों में देव सिंह, किशन सिंह, दीपा देवी, शोभा देवी, अनिता देवी, गंगा देवी, प्रकाश जोशी, दान सिंह आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *