जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने लॉन्च किया पौड़ी प्रगति पोर्टल

पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल में विकास कार्यों की निगरानी अब और ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी तरीके से की जाएगी। जिला प्रशासन ने पौड़ी प्रगति पोर्टल लॉन्च किया है, जो विकास योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन और पारदर्शी प्रशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शुरू किए गए इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाएगी।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि यह पोर्टल कार्यों की गुणवत्ता, जवाबदेही और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *