निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून। देहरादून में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कई योजनाओं को एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर कंडारस्यूं, भीड़ा-हस्यूंडी, विडोली ग्राम समूह और एनआईटी पेयजल पम्पिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रमुख योजनाओं का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।

बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं और श्रीनगर नगर क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि दो बड़ी योजनाओं का कार्य अगले एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा, जबकि तकनीकी समस्याओं के कारण प्रभावित गांवों में भी जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *