ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज हॉकी के लिए आठ खिलाड़ी चयनित

हल्द्वानी। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा के लिए नैनीताल जिले से आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में नैनीताल के उप क्रीड़ा अधिकारी सहित तीन पुरुष तथा पांच महिला खिलाड़ी शामिल हैं। राष्ट्रीय हॉकी के लिए खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रमियों में खुशी है। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा आगामी 15 से 24 नवंबर तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

राज्य स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने वाले उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल का चयन उत्तराखंड की हॉकी टीम में हुआ है। उनके अलावा नैनीताल जिले से सहायक अध्यापक व्यायाम सुरेंद्र अधिकारी, भावेश रौतेला, गंगा कांडपाल, कंचन रावत, हेमा बिष्ट, नीमा शाह व नंदी कश्मीरा का भी राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम में चयन हुआ है। सभी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

खिलाड़ियों के चयन पर सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, प्रशासनिक अधिकारी नीता पोखरिया, पूनम मेहता, त्रिलोक जीना, दीपिका जोशी, गोविंद लटवाल, किरण आदि ने शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *