आंग्ल नववर्ष 2026 कैलेन्डर का विमोचन किया विमोचन

लखनऊ। गढ़वाली आपसी भाईचारा समिति (पंजीकृत) लखनऊ द्वारा आंग्ल नववर्ष 2026 के उपलक्ष में सिद्वार्थ पैलेस, नीलमथा, लखनऊ में बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं समिति के अध्यक्ष पंडित जय प्रकाश तिवारी व समिति सदस्यों द्वारा आंग्ल नववर्ष 2026 कैलेन्डर का विधिवत मत्रोंचारण एवं पूजा अर्चना की गयी।

मुख्य अतिथि डा० किरन लता डंगवाल, प्रोफेसर शिक्षा शास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के कर कमलों द्वारा समिति का आंग्ल नववर्ष 2026 के कैलेन्डर का विमोचन किया गया। इस कैलेन्डर में गढ़वाली त्योहारों एवं माँ सुरकन्डा देवी मंदिर के सुसज्जित रूप को दर्शाया गया है।

समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी जी एवं पदाधिकारियो द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं गढवाल के वाघ्ययन्त्रों ढोल, दमाऊ, रणसिंगा और भंकोर द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में समिति की मातृशक्तियों द्वारा गढ़वाल के पारम्परिक लोक गीतों का गायन एव नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। तपश्चात तहरी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के कार्यकारणी के पदाधिकारीगण, क्षेत्रीय प्रभारीगण, सदस्यगण एवं भारी सख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *