अब इटावा के नाम से भय नहीं, विकास की पहचान बन रहा है: सीएम योगी

इटावा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले इटावा पहचान के संकट और खराब कानून-व्यवस्था के कारण जाना जाता था।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उस समय भय और दहशत का ऐसा माहौल था कि लोग इस मार्ग से गुजरने तक से डरते थे। उन्होंने दावा किया कि इटावा के नाम के कारण देश के कई हिस्सों में लोगों को कमरा तक नहीं मिलता था और निवेशक भी यहां आने से बचते थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अब इटावा भय और दहशत नहीं, बल्कि विकास और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अब इटावा के युवाओं को कहीं भी अपनी पहचान को लेकर किसी प्रकार के संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *