देहरादून। राज्यपाल गुरमीत सिंह से आज लोक भवन में समुद्री और सामरिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मध्य-पूर्व एशिया के मौजूदा भू-राजनीतिक हालात पर अहम चर्चा हुई।
देहरादून स्थित लोक भवन में आयोजित इस बैठक में विशेषज्ञों और राज्यपाल के बीच वैश्विक परिदृश्य, खासकर मध्य-पूर्व एशिया के बदलते घटनाक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने भारत के संतुलित और शांतिपूर्ण दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश हमेशा वैश्विक शांति और स्थिरता के पक्ष में रहा है। बैठक में समुद्री सुरक्षा, सामरिक जागरूकता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे विमर्श नीति निर्माण और रणनीतिक सोच को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर रियर एडमिरल पीयूष पावसी, वाइस एडमिरल ए.जी. थपलियाल, पूर्व एडीजी कोस्ट गार्ड कृपा नौटियाल और सीईओ सी एंड कोस्ट मीडिया अमित कुमार सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।