उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक प्रह्लाद मेहरा का हार्ट अटैक से निधन

हल्द्वानी। उत्तराखंड के प्रमुख लोकगायक प्रह्लाद मेहरा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे 53 वर्ष के थे। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से कला व संस्कृति जगत में शोक की लहर है। गौरतलब है कि प्रह्लाद मेहरा को बचपन से ही गाने का शौक था। 1989 में उन्हें आकाशवाणी के ए ग्रेड कलाकार का दर्जा दिया गया था। उन्होंने 150 से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद मेहरा ने लोक संगीत के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति को नई पहचान देने का अविस्मरणीय कार्य किया। उनके गाए गए गीत सदैव देवभूमि की संस्कृति को आलोकित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *