देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने मुलाक़ात की। इस दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाक़ात