घनसाली। उत्तराखंड के टिहरी जिले में जन जागृति लोक संरक्षण समिति के तत्वावधान में घनसाली शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने पहाड़ी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि मेले, त्योहार और सांस्कृतिक आयोजन हमारी पहचान हैं, इन्हें संरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को बचाने के लिए निरंतर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार की ही नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपनी जड़ों और परंपराओं को सहेजकर रखे, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी विरासत से जुड़ी रहें।