देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के बड़े नेताओं का नाम उजागर होने के बाद अब सीबीआई जांच की मांग हो रही है। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा के हरिद्वार से सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया है।
उनका कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी हो चाहे वह किसी भी बड़े पद पर हो उसको बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।