अहमदाबाद । पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।
बैठक में सेना प्रमुख, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, सीआरपीएफ महानिदेशक और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उपस्थित थे। बैठक में अमरनाथ यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।
गौरतलब है कि 3 जुलाई से शुरू होने वाली यह यात्रा 28 अगस्त को समाप्त होगी।