दोबारा सर्वे और मुआवजा राशि बढ़ाने को लेकर सीएम से मिलेंगे मंत्री

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा की वाइब्रेंट प्रदर्शनी में ज्ञान और विज्ञान का समन्वय हो रहा है। इस तरह के आयोजन इंवेस्टर समिट के लिए आवश्यक है। यह आयोजन इंवेस्टर समिट में सहयोगी सिद्ध होंगे। कहा की उत्तराखंड राज्य जैविक और आयुर्वेद का बड़ा हब है। देश दुनिया के लोग उत्तराखंड के प्राकृतिक उत्पादों को अपना रहे हैं।

शुक्रवार की प्रेमनगर आश्रम में भारती मीडिया एंड इवेंट के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय एशिया एग्री, हॉर्टी एंड ऑर्गेनिक प्रदर्शनी का उदघाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया। सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदर्शनी में डीआरडीओ और सर्वे ऑफ इंडिया जो कार्य कर रहा है। उनको जानने का मौका मिला है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जो तरक्की कर रहा है। वह इस प्रदर्शनी में दिख रहा है। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से 180 कंपनियां के साथ केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभाग शिरकत कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *