नगर निगम क्यूआरटी को मिली पांच नई गाड़ियां

देहरादून। देहरादून को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की दिशा में देहरादून नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम परिसर में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्विक रिस्पांस टीम यानी क्यूआरटी की पांच नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन गाड़ियों का उद्देश्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़ा जमा होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तत्काल सफाई सुनिश्चित करना है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि शादी-विवाह, धार्मिक आयोजनों और अन्य बड़े कार्यक्रमों के बाद जहां बड़ी मात्रा में कूड़ा इकट्ठा हो जाता है, वहां भी क्विक रिस्पांस टीम तत्काल पहुंचकर सफाई का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *