नई दिल्ली। इंडिया स्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 29 मार्च से 2 अप्रैल तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में हो रहा है। इस बार प्रतियोगिता में सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 650 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं जो 63 स्किल श्रेणियों में अपना हुनर दिखाएंगे। इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के विजेता इस साल सितंबर में चीन के शंघाई में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आज ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय में सचिव देबश्री मुखर्जी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि विकसित भारत का रास्ता स्किलिंग से होकर जाता है।