साहिया में गोधाम के लिए भूमि पूजन किया

विकासनगर।  गो संरक्षण सेवा समिति साहिया की ओर से गुरुवार को सत्तर से अधिक गांवों के लोगों के सहयोग से गोधाम के लिए भूमि पूजन किया गया। सहिया क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लावारिस पशु घूमते देखे जा सकते है। गो संरक्षण सेवा समिति सहिया ने इन गायों के संरक्षण के लिए गो धाम बनाने का निर्णय लिया है। सेवा समिति के प्रयासों और क्षेत्र के कई गांवों के सहयोग से गुरुवार को झड़वाला नामक स्थान पर अमलावा नदी किनारे भूमि पूजन किया गया। पंडित बारू दत्त शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन क्रिया पूर्ण की गई। वहीं सेवा समिति ने अलसी गांव के ग्रामीणों और गांव के मुखिया आभार व्यक्त किया, जिन्होंने गोधाम के लिए भूमि दान दी है।

समिति के सदस्यों के कहा कि गो संरक्षण धाम के लिए सरकार से भी सहयोग के लिए बात की जाएगी। साथ ही कहा कि जितनी भी गोवंश बाजार में लावारिस घूम रहे हैं उनके लिए रहने के लिए उचित स्थान गो धाम बनाया जा रहा है। जिसका कार्य जल्द ही आरंभ कर दिया जाएगा।

इस मौके पर अलसी गांव के स्याणा टीकम सिंह, इंदर सिंह, कृपाल सिंह, परम सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, ग्राम पंचायत नेवी की प्रधान नीलम सवई, उप प्रधान अमन कौर, मंडी समिति व मंदिर समिति के सभी सदस्य, नेवी के पूर्व प्रधान मोहनलाल शर्मा, भीम दत्त वर्मा, अमर सिंह चौहान, प्रवीण सिंह चौहान , ग्राम पंचायत उत्पाल्टा के प्रधान मुन्ना सिंह, राकेश चौहान, सुप्पा सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेपं सदस्य पानुवां बलवीर राठौर, संजय शर्मा, ग्राम पंचायत कुरौली के प्रधान गंभीर राय, संतन सिंह, कुंदन सिंह, जयपाल पंवार आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *