मेजर ध्यानचंद को याद किया

कोटद्वार। मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भाबर क्षेत्र के पदमपुर मोटाढ़ाक स्थित रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में हॉकी के जादूगर के नाम से अलंकृत स्व. मेजर ध्यानचंद को याद किया गया और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विद्यालय के आचार्य मुनीश कुमार ने स्व. मेजर ध्यानचंद के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि,मात्र 16 वर्ष की आयु में वे अपने पिता की प्रेरणा से भारतीय सेना में शामिल हो गए। प्रारंभ से ही हॉकी खेल के प्रति लगाव होने के कारण वे एक प्रसिद्ध खिलाड़ी के रूप में विश्व प्रसिद्ध हुए। उन्होंने भारत की हॉकी टीम से खेलते हुए 1928,1932 औऱ1936 के ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया औऱ भारत का नाम विश्वपटल पर रोशन किया।

तत्पश्चात आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बाल वर्ग बालक की 100 मीटर दौड़,में शौर्य ने पहला, अंकित ने दूसरा और नमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में राधिका प्रथम, श्रेया द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रही। किशोर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गोपाल पहले, प्रियांशु दूसरे और अमन तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बाल वर्ग में रौनक प्रथम, पीयूष द्वितीय और अमोल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रियांशी पहले, सृष्टि दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रही। किशोर वर्ग की 400मीटर दौड़ में आकाश ने पहला, पीयूष ने दूसरा और शिवांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *