देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। आईआईटी मद्रास और दून यूनिवर्सिटी के बीच एआई फॉर ऑल पहल के तहत एक महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। इस पहल के जरिए उत्तराखंड के युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों को आर्टिफ़िशियली इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाया जाएगा, जिससे राज्य को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके।
इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और दून यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो.सुरेखा डंगवाल ने इस साझेदारी को ऐतिहासिक करार दिया। दून यूनिवर्सिटी की कुलपति सुरेखा डंगवाल ने बताया, कि IIT मद्रास के साथ यह साझेदारी उत्तराखंड के सभी कॉलेजों और स्कूलों में, AI शिक्षा को बढ़ावा देने में, महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे राज्य शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत स्थान हासिल करेगा और एक क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर IIT मद्रास के निदेशक ने बताया कि ‘AI For All’ पहल का मकसद केवल छात्रों तक सीमित न रहकर शिक्षकों, प्रशासकों, व्यवसायियों और आम नागरिकों तक AI की समझ को पहुँचाना है, और इसके लिए नि:शुल्क पाठ्यक्रम भी उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही ‘विद्या शक्ति’ प्रोजेक्ट के तहत दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों तक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।