देहरादून के सरकारी अस्पतालों में विशेष स्वच्छता अभियान

देहरादून। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने स्पेशल कैंपेन के संचालन के बारे में जानकारी दी। इस एक दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा संस्थानों और परिसरों में स्वच्छता बनाए रखना तथा बायोमेडिकल कचरे का सुरक्षित व उचित निस्तारण सुनिश्चित करना है। सीएमओ ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और संबंधित संस्थानों को अपने कार्यालयों, कमरों व परिसरों की गहन सफाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अनुपयोगी फाइलों और कागजों का नियमानुसार निस्तारण करने को कहा गया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य मकसद लोगों में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *