छात्रों ने किसानों से खेती संबंधित जानकारियां ली


ऋषिकेश। श्री गुरुराम राय विश्वविद्यालय के बीएससी के 67 छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत बुल्लावाला में शैक्षिक भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने किसानों से खेती संबंधित विभिन्न जानकारियां लीं।

सोमवार को श्री गुरुराम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस बीएससी के 67 छात्र-छात्राएं बुल्लावाला पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों के घर पहुंच कर सोशल इकोनॉमिक कंडीशन और पॉलीटिकल एग्रीकल्चर कंडीशन के तहत कृषि में आने वाले संसाधनों के बारे में जानकारी एकत्रित की। छात्र उन्नतशील किसान ओमप्रकाश कंबोज के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कृषि में प्रयोग होने वाले विभिन्न यंत्रों के बारे में जानकारी ली। कंबोज ने खेती में आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब खेती पारंपरिक तरीके से ना कर आधुनिक तरीके से लाभप्रद है। कहा कि एक बार में कई फसलें एक साथ तैयार की जा सकती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा गन्ने की खेती होती है, लेकिन गन्ना 4 फीट से अधिक दूरी पर बुवाई किया जाता है। ऐसे में गन्नों के पौधों के बीच अन्य फसल उगाकर किसानों की आमदनी कई गुना बढ़ाई जाती है।

मौके पर डीन एग्रीकल्चर स्कूल डॉ. प्रियंका, डॉ. मोइनुद्दीन चिश्ती, डॉ. अतीक खान, डॉ. तनुजा वर्मा, मंगल सिंह, मनोज कुमार कांबोज, दिव्या, आदित्य, राहुल, आयुष, सेजल, वंदना, ज्योति, नीतू, सार्थक, तान्या, अनामिका, राहुल, सृष्टि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *