केदारनाथ यात्रा से पहले देर रात औचक निरीक्षण अभियान

रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम की केदारनाथ यात्रा 2026 को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में देर रात जिले में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने रुद्रप्रयाग से कुंड तक सड़क मरम्मत का जायजा लिया।

सीडीओ ने बस अड्डों और शौचालयों में गंदगी और नालियों में जमा प्लास्टिक कचरे पर नाराजगी जताते हुए तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। चेकिंग के दौरान कई होटलों और रेस्टोरेंट्स में कमर्शियल की जगह घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग पाया गया, जिन्हें जब्त किया गया। बिना पंजीकरण चल रहे होम-स्टे पर भी कार्रवाई की गई। एडीएम और एसडीएम ने शराब की दुकानों और अन्य दुकानों पर ओवररेटिंग की जांच कर सख्त हिदायत दी। प्रशासन का संदेश स्पष्ट है, केदारनाथ यात्रा के दौरान हर तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *