ऋषिकेश। तीर्थनगरी में एक टैटू आर्टिस्ट ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुमारबाड़ा निवासी गगन प्रजापति ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव कमरे में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कमरे की छानबीन की, लेकिन आत्महत्या के कारणों का कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की. लेकिन फिर भी गगन के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी यह नहीं पता चला है कि आखिरकार गगन ने आत्महत्या क्यों की। अभी तक की जांच में यही पता चला है कि गगन बेहद ही खुश मिजाज और मिलनसार व्यक्ति था. गगन के इस कदम से परिजन सदमे में हैं।