दो माह बाद भी आंदोलनकारियों के हौसले बुलंद

काशीपुर। भूमिधरी अधिकारों को लेकर तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को दो माह से भी अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आंदोलनकारीयों के हौसले अभी भी बुलंद हैं।

बुधवार को आंदोलन के 65 वें दिन क्रमिक अनशन पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के सुबेग सिंह, गुरजीत सिंह रंधावा, देवेंद्र सिंह भट्टी, जगदीप सिंह रंधावा और दिलशेर सिंह बैठे। भूमि बचाओ आंदोलन में जहां एक तरफ किसान बड़ी संख्या में एकजुट हैं, वहीं मजदूर और व्यापारी वर्ग भी पूर्णता सक्रिय है। वरिष्ठ व्यापारी नेता निरंजन दास गोयल, चंद्र प्रकाश मित्तल, अशोक गोयल, दर्शन गोयल आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व मजदूर वर्ग भी आंदोलन स्थल पर उपस्थिति बनाए हुए हैं। सरकार द्वारा दिए जा रहे आश्वासनों से संतुष्टि के साथ-साथ समाधान में हो रही देरी पर आज वक्ताओं ने गहन चिंतन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब सरकार समाधान करना चाहती है तो हमें एक निश्चित समय बता देना चाहिए।

आज आंदोलन में भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा, आयोजक रजनीत सिंह सोनू,भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा, कुमायूं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा,व्यापारी नेता निरंजन दास गोयल आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर महेंद्र सिंह,जोगिंदर सिंह, नत्था सिंह,देवेश प्रताप, रतन बाजवा, विक्रम सिंह, हरप्रीत निज्जर, सतविंदर सिंह, मनजीत सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *