आज का राशिफल 05.10.2023

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकुल रहेगा। किसानों के लिए दिन अच्छा रहेगा। फसल अच्छी होने से मन प्रसन्न रहने वाला है। मौसम परिवर्तन से बुजुर्गों की सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव होने की संभावना है। काफी समय से एक ही जगह काम कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। आज शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे।
– शुभ रंग- ग्रे
– शुभ अंक- 5
वृष राशि:आज का दिन आपके आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आपके बेटे को किसी क्षेत्र में अच्छे विकास से आपको खुशी मिलेगी। अपनी बचत को लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। आज के दिन फिजूल के खर्चों से बचने की आवश्यकता है। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 3
मिथुन:आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आज जीवनसाथी किसी जरूरी बात को आपसे शेयर करेंगे। उनकी बात को जरूर समझेंगे। आज व्यापार में आपको रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। इनफार्मेशन टेक्नोलोजी के स्टूडेंट के लिए आज का दिन ख़ास है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 1
कर्क :आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सामाज सेवा से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आपको लोगों का सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य रिश्ते में ख़ुशी का माहौल बनेगा। जॉब की तालाश ख़त्म होगी, जिससे अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे। होम ट्यूशन दें रहे लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज साथ में घूमने जायेंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों को आज सम्मानित किया जायेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक-2
सिंह :आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नया घर खरीदने का विचार बनायेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आपकी मेहनत से अच्छा लाभ होगा। आज बाहर के तली भुनी चीजों को खाने से परहेज करें। आज किसी से भी बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण बनाये रखें। लवमेट एक दूसरे को बेहतर समझेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधर होगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 1
कन्या :आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। छात्र अपनी प्रगति की ओर अग्रसर रहेंगे। कारोबार में आ रही किसी रुकावट का आज समाधान मिल जायेगा। जिससे काम अच्छा चलेगा।  फंडिंग एजेंसी से जुड़े लोगों को अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख समृद्धि का माहौल बना रहेगा। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 3
तुला :आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। किसी बड़ी खुशखबरी से परिवार में उत्सव का माहौल बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। आज किसी को दिए हुए रुपये आपको वापस मिलेंगे। रुके कामों को पूरा करने का आज सही समय है। आज आपको बेवजह किसी से उलझने से बचना चाहिए। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज किसी अनुभवी से सलाह लेंगे।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 3
वृश्चिक :आज आपका दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होने वाला है। सकारात्मक सोच के साथ व्यापार में निवेश के लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप घरेलू जिम्मेदारियों को भली-भांति निभाएंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज घूमने जायेंगे। पहले की गयी मेहनत का आज अच्छा परिणाम मिलेगा। आज आपको अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 8
धनु :आज का दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के उपचार होने से खुद को बेहतर महसूस करेंगे।  दांपत्य जीवन में आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज ऑनलाइन आर्डर मिलने से आपको अधिक लाभ होगा।  आज किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको बहुत ख़ुशी होगी। अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 2
मकर: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लाएगा। नया बिसनेस शुरू करने में आपको सफलता मिलेगी। अच्छा लाभ होगा। छात्रों को अपनी पढाई पर विशेष ध्यान देने की अवश्यकता है। प्राइवेट शिक्षकों को पदोन्नति मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं । बिजनेस साझेदार के साथ ताल मेल बनाकर चलने से आपको लाभ मिलेगा। किसी भी बात को आज सोच-विचार कर बोलने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 3
कुम्भ :आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जिससे आपकी दोस्ती मजबूत बनेगी। शिक्षकों के लिए दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है। काम के प्रति आपका डर खत्म होगा। काम करने में मन लगेगा । व्यापारिक क्षेत्र में लाभ के समाचार प्राप्त होंगे। आज आपकी आमदनी बढऩे से बचत करने में सफल रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 9
मीन :आज का दिन आपके लिए खुशनुमा पल लेकर आया है। किसी चीज को पाने की कामना आज पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसानों की फसल की पैदावार अच्छी होगी। परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन से ख़ुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज आप कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। मेडिसिन कंपनी में कार्यरत लोगों का काम अच्छा चलेगा। आज आप खानपान के साथ-साथ अपनी दिनचर्या में भी सुधार करेंगे।  
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *