सितारगंज में स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलिस ने 12.20 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सिडकुल चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश तिवारी, सुनील चौहान, कपिल कुमार, कुंदन सिंह ने शनिवार देर रात कल्याणुपर पुरानी पुलिस चौकी के पास संदिग्ध दिख रहे दो युवकों से पूछताछ की। दोनों ने अपने नाम नन्दलाल यादव व अमित रस्तोगी निवासी पूर्वी उकरौली बताए। पुलिस ने जैसे ही पूछताछ शुरू की तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़कर तलाशी तो नन्दलाल के पास से 5.25 ग्राम और अमित के पास से 6.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उनके पास 20-20 सफेद कागज़ की पुड़िया बरामद हुईं। अमित के पास से चाकू भी बरामद हुआ।

आरोपियों ने बताया कि वे दोनों नशे की आदी हैं। स्मैक दो भाई मेजर सिंह व सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा निवासी ग्राम पहसैनी, नानकमत्ता से लाए हैं। वे तीन सौ रुपये प्रति पुड़िया बनाकर बेचते हैं।

पुलिस ने बताया कि ड्रग डीलर मेजर सिंह व सुखदेव सिंह इन दोनों आरोपियों को बतौर पैडलर इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने मेजर सिंह व सुखदेव सिंह को मुकदमे में नामजद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *