विस अध्यक्ष ने किया दीवार का लोकार्पण

कोटद्वार। राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा कोटद्वार के गास्टन गंज स्थित राजकीय उद्यान खाम गार्डन में 55 लाख की लागत से निर्मित चहारदिवारी का गुरुवार को प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने लोकार्पण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजकीय उद्यान को जनता से जोड़ा जाना चाहिए इससे लोगों को प्राकृतिक सुंदरता का आनंद मिलेगा और वे अपने आस-पास के पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनेंगे। कहा कि उद्यान विभाग को जनता के बीच जाना चाहिए और जैविक खेती व जैविक खाद के बारे में जनता को जानकारी देनी चाहिए और लोगों को खेती करने के लिए जागरूक करना चाहिए। जैविक खेती के गुण बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे उत्पादित खाद्य और फल अधिक स्वादिष्ट और पोषणयुक्त होते हैं। जैविक खेती वातावरण को संरक्षित रखने में मदद करती है। वर्तमान में जलवायु परिवर्तन को देखते हुए जैविक खेती को अपनाने का समय आ गया है।

कार्यक्रम में उद्यान विशेषज्ञ प्रभाकर सिंह, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, अभिनव दीक्षित, पंकज भाटिया, दीपक पोखरियाल और सौरभ नौडियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *