देहरादून। राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिये राज्य सरकार ने ढाई करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत किया है। जिलेवार आवंटित बजट खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाडियों के भोजन, यात्रा तथा खेल सुविधाओं पर खर्च किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों के बिलों के भुगतान का भी बजट में प्रावधान किया गया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में दस हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की ओर से प्रतिभाग किया जायेगा।
खेल प्रतियोगिताओं के लिए बजट आवंटित किये जाने से खिलाडियों को पर्याप्त खेल सुविधाएं मुहैया की जा सकेगी, जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।