उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक संपन्न

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की दो दिवसीय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक देहरादून में संपन्न हुई। बैठक में आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दोनों मंडलायुक्त, पुलिस रेंज के अधिकारी, सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की 21 प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों ने भी चुनाव तैयारियों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक के दूसरे दिन जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बलों की तैनाती की योजना प्रस्तुत की।

बैठक के पहले दिन जिलाधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और ईवीएम नोडल अधिकारियों के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच से संबंधित कार्यशाला भी आयोजित की गई। इस दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों पर संतोष जताते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित चुनाव प्लानर के अनुसार काम करने के निर्देश दिए। बैठक में अर्द्धसैनिक बल, आबकारी, जीएसटी, परिवहन, वन विभाग, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और कस्टम सहित 21 एजेंसियों ने चुनाव तैयारियों से संबंधित जानकारी साझा की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *