राष्ट्रीय लोक अदालत में 310 मामलों का हुआ निपटारा

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर 310 मामलों का निस्तारण किया गया। न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में अधिकांश एमवी, एनआई, वैवाहिक मामलों का निस्तारण हुआ।

बीते दिवस विभिन्न न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें जिला मुख्यालय में गठित बैंच संख्या 1 के पीठासीन अधिकारी जिला जज शंकर राज और सदस्य एडवोकेट निशांत पुनेडा ने 138 एनआई एक्ट के पांच, मोटर दुर्घटना के दो, बिजली बिल के एक और अपर जिला सत्र न्यायालय में एक 138 एनआई एक्ट के मामलों का निस्तारण किया गया। बैंच संख्या 2 पीठासीन अधिकारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह और सदस्य एडवोकेट विनोद सिंह मतवाल ने आपराधिक शमनीय के एक, एनआई एक्ट के 10, वैवाहिक वाद के 5, एमवी एक्ट के 61 मामलों का निपटारा किया। बैंच संख्या 3 के पीठासीन अधिकारी वरिष्ठ सिविल जज आरती सरोहा और सदस्य एडवोकेट विजेता मेहरा ने 16 मामलों का निस्तारण किया बैंच संख्या 4 के पीठासीन अधिकारी सिविल जज पूनम टोडी और सदस्य एडवोकेट मनोज कुमार जोशी ने 50 मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाया।

डीडीहाट में पीठासीन अधिकारी सिविल जज अवन्तिका सिंह चौधरी और सदस्य एडवोकेट कुंदन सिंह बिष्ट ने 25 मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण संबधित प्री लिटिगेशन संबधित मामलों का भी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया गया।

लोक अदालत में निस्तारित हुए 139 मामले
चम्पावत। चम्पावत और टनकपुर न्यायालय में लोक अदालत लगी। इस दौरान दोनों अदालतों में 139 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 44 वादों में सेटलमेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *