अल्मोड़ा में एनसीसी गर्ल्स कैंप, 468 कैडेट्स को दिया गया सैन्य प्रशिक्षण

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत में 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा के तहत कुमाऊं मंडल स्तरीय 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत जनपद की विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों की 468 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल प्रशिक्षण, ड्रोन प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, राइफल हैंडलिंग और फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सेना में भर्ती को लेकर विशेष अभ्यास और मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कमान अधिकारी कर्नल पीवी कुलकर्णी ने कहा कि एनसीसी शिविर युवतियों में सेना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि शिविर में कैडेट्स को मानसिक, शारीरिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया। वहीं एनसीसी कैडेट्स ने कहा कि शिविर में उन्हें आत्मरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और देश सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *