ओवररेटिंग करने वाले घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की  कार्रवाई

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों से ओवररेटिंग करने वाले घोड़ा हॉकर्स के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यात्रियों से वसूली गई पूरी रकम वापस करवाई और आरोपियों का चालान भी किया। मध्य प्रदेश के इंदौर से केदारनाथ धाम दर्शन के लिए आए छह यात्रियों से गौरीकुंड के पास कुछ घोड़ा हॉकर्स ने तय सरकारी दर से कहीं ज्यादा पैसे वसूल लिए। यात्रियों से छह घोड़ों के लिए करीब 39 हजार 500 रुपये लिए गए, जबकि सरकारी रेट 3 हजार 500 रुपये प्रति सवारी निर्धारित है। भीमबली के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब पर्ची मांगी तो मामला सामने आया। जांच में पता चला कि हॉकर्स ने जिला पंचायत की कोई पर्ची भी जारी नहीं की थी। इतना ही नहीं, जिन घोड़ों से यात्रा कराई जा रही थी, वे सवारी के लिए अधिकृत भी नहीं थे और उनके पास वैध लाइसेंस नहीं मिला। रुद्रप्रयाग पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों का पूरा पैसा वापस करवाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले घोड़ा हॉकर्स का पुलिस एक्ट में चालान किया। पुलिस ने साफ कहा है कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं से ठगी और ओवररेटिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *