लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब विकसित, जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

लखनऊ। लखनऊ में पर्यावरण शिक्षा और जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल की गई है। CSIR-NBRI के बंथरा कैंपस स्थित महर्षि पराशर बायोरिसोर्स सेंटर में इको-एजुकेशनल हब विकसित किया गया है।

आज इसका डेडीकेशन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हब में इंडियन हेरिटेज गार्डन, पावन पथ, संकटग्रस्त पौधों के लिए विभव एन्क्लेव और विभिन्न राज्यों के राज्य पौधों का भैरव एन्क्लेव विकसित किया गया है।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को प्रत्यक्ष अनुभव के जरिए प्रकृति और भारत की समृद्ध वनस्पति विरासत से जोड़ना है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने हब का निरीक्षण किया और कहा कि इस पहल का लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अधिक से अधिक विद्यालयों को इससे जोड़ा जाएगा, ताकि विद्यार्थी प्रकृति और पर्यावरण को प्रत्यक्ष अनुभव के जरिए समझ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *