चमोली। कर्णप्रयाग के खूबसूरत पर्यटक स्थल बेनीताल में शहीद बाबा मोहन उत्तराखंडी की स्मृति में आज वार्षिक मेले का शुभारम्भ किया गया। शहीद स्मृति मेला समिति बेनीताल के तत्वावधान में आयोजित मेले में वर्ष 2005 से लगातार इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के माध्यम से गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जननायक बाबा मोहन उत्तराखंडी को याद किया जाता है। मेले के दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि गैरसैंण को राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है।