उत्तराखंड का चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। रविवार को रामलीला मैदान में विद्युत विभाग और आम जनता के बीच जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगरवासियों के साथ व्यापार संघ, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, नगर पालिका गोपेश्वर के पार्षद और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। जनसंवाद के दौरान नगरवासियों ने विद्युत विभाग पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध जताया। वहीं विभाग ने कहा की सहमति के बाद ही लगाया जाएगा स्मार्ट मीटर वहीं जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग राहुल चांदना ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से पहले उपभोक्ता की सहमति ली जाएगी और किसी भी स्थिति में जोर-जबरदस्ती नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सभी शंकाओं का समाधान करना विभाग की प्राथमिकता है।