जयपुर। पंचायती राज आम चुनाव को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज सांभरलेक में जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं चुनाव कार्यों से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों के प्रभावी संचालन, आपसी समन्वय तथा चुनाव प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन पर जोर दिया।
बैठक में चुनाव से संबंधित कार्यों को निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुसार समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन का उद्देश्य पंचायती राज आम चुनाव को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।