जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा गड़बड़ी मामले में आईटीआई लिमिटेड का झारखंड प्रतिनिधि गिरफ्तार

रांची। प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बडि़यों की सीआईडी जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जेपीएससी 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा कराने वाली एजेंसी आईटीआई लिमिटेड के झारखंड प्रतिनिधि कृष्ण कुमार को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने उसे पूछताछ के लिए तीन दिनों की रिमांड पर लिया है। जांच का केंद्र परीक्षा संचालन करने वाली एजेंसियों की भूमिका, परीक्षा प्रक्रिया और परिणाम तैयार करने से जुड़े पहलू हैं। मामले में कथित अनियमितताओं के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *