चमोली। चमोली जिले में नीति मलारी नेशनल हाईवे पर बड़ा लैंडस्लाइड होने से सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था। बताया जा रहा है कि वर्तमान में हाईवे को डबल लेन बनाने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान सड़क कटिंग के समय पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा। भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आने से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी। लैंडस्लाइड के चलते नीति घाटी के दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। वहीं प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क को खोलने का काम किया।
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन का कहना है कि रास्ता खुल चूका है और मौजुदा मौसम में इस तरह की घटनायें सामने आती है। प्रथम दृष्टया इसका यही कारण नजर आ रहा है। लेकिन विभागीय स्तर पर इसकी जांच की जा रही है। वहीं आगामी मानसून सीजन को देखते हुये आपदा प्रबंधन विभाग भी अपनी तैयारी में जुट चूका है। 11 मई को आपदा प्रबंधन मंत्री की अध्यक्षता में मानसून सीजन से पहले की तैयारियों को लेकर बड़ी बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भी बैठक होगी। सचिव आपदा प्रबंधन का कहना है कि विभागीय स्तर पर लगातार मानसून को लेकर तैयारी की जा रही है। साथ ही 11 मई की बैठक में भी कई विषयों पर चर्चा की जायेगी। जिसमें अगर कही पर कोई कमी नजर आती है तो फिर उनको समय से दूर किया जायेगा।