सुंदरढूंगा घाटी में 15,092 फीट ऊंचे कनकाटा दर्रे पर युवा ट्रेकर्स का साहसिक अभियान सफल

बागेश्वर। बागेश्वर जिले की सुंदरढूंगा घाटी में स्थित 15 हजार 92 फीट ऊंचे कनकाटा दर्रा को युवा ट्रेकर्स की एक टीम ने कठिन परिस्थितियों के बीच महज तीन दिनों में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। कनकाटा दर्रा को सुंदरढूंगा घाटी के सबसे कठिन और रोमांचक ट्रेकों में गिना जाता है। माउंटेन गाइड और अभियान दल के लीडर जीतू दानू ने बताया कि यह सफलता न केवल युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को भी और मजबूत करती है। उन्होंने पर्यावरण में हो रहे बदलाव पर भी चिन्ता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *