मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सुनी लोगों की समस्याएं

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को शिकायतों के निस्तारण के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *