गंगोलीहाट में आशाओं का धरना 7वें दिन भी जारी

पिथौरागढ़। नगर में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आशाएं सातवें दिन भी डटी रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कस यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा के नेतृत्व में कार्यकत्रियां एकत्र हुई। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरने में बैठ गए। महरा ने कहा कि सरकारी तंत्र की इस अनदेखी से आशाएं आहत हैं। लगातार मांग के बावजूद शासन-प्रशासन उन्हें पिछले कार्यो को भुगतान नहीं कर रहा है। इससे कई कार्यकत्रियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

यहां दीपा जोशी, नीमा देवी, हेमा जोशी, दीपा उप्रेती, बीना महरा, रेखा देवी, गंगा देवी, गीता खाती, ललिता देवी, शोभा देवी, रेखा सौन, माधवी देवी, माधवी रावल, हरिप्रिया देवी, सुनीता सैलोनी, कमला भंडारी, मुन्नी देवी, कमला बिष्ट, सुमन धानिक, सविता देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *