भाजपा सरकार में तानाशाही चरम परः डॉ. गोगी

देहरादून। जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी को मंच से अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को महानगर कांग्रेस ने एश्ले हॉल चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में तानाशाही चरम पर है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने से रोकना लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है। इससे क्षेत्र की जनता की आवाज भी दबाने का प्रयास हुआ है।

उन्होंने सरकार से जनप्रतिनिधियों के सम्मान और पीआरडी कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस अपना आंदोलन और तेज करेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *