देहरादून। देहरादून में बंगाली कोठी चौक धर्मपुर में बोलेरो वाहन पर अचानक से यातायात सिग्नल पोल आ गिरा। देहरादून निवासी वाहन चालक सुमित कुमार ने बताया कि वो अपने भाई के साथ धर्मपुर के लिए निकले थे, बहुत तेज बारिश हो रही थी कि तभी सिग्नल पोल आ गिरा। उन्होंने कहा कि ये पोल काफी समय से बंद पड़ा है और जंग खाया हुआ है। इसके बावजूद इससे संबंधित विभाग की लापरवाही का आज ये नतीजा निकला कि हमारा लाखों का नुकसान हो गया।
देहरादून में तेज बारिश में जर्जर सिग्नल पोल गिरा, बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त